Delhi news

नीलम महाजन सिंह को मानवाधिकार संरक्षण पुरूस्कार

प्रो. नीलम महाजन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार, दूरदर्शन व्यक्तिव व मानवाधिकार संरक्षण सॉलिसिटर को, उनके तीन दशकों के न्यायिक – पत्रकारिता में योगदान के लिए भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति के. जी. बालाकृष्णन द्वारा ‘दी फिनोमिनल शी अवार्ड: 2024’ से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते हुए नीलम महाजन सिंह ने कहा कि सत्य व न्याय प्राप्त करने के लिए लड़ना एक कठिन कार्य है। न्यायमूर्ति के. जी. बालाकृष्णन ने आम जनमानस की नागरिक स्वतंत्रता व मानवाधिकारों की रक्षा के लिए, नीलम महाजन सिंह के समर्पण की सराहना की। नीलम महाजन सिंह ने न्यायमूर्ति बालाकृष्णन को धन्यवाद दिया व कहा कि वे न्यायाधीशों, वकीलों और नौकरशाहों के परिवार से हैं, लेकिन उन्होंनें मीडिया का रास्ता चुना व एक वकील बनीं, ताकि वे आम नागरिक को सशक्त बना सकें। नीलम ने कहा कि महिलाओं का सच्चा सशक्तिकरण तब होगा जब समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला, यानी ‘अंत्योदय’ द्वारा वह सुरक्षित महसूस करे। नीलम महाजन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध तेज़ी से बढ़ रहे हैं। नीलम महाजन सिंह ने कहा कि वे, दुःखी मन से स्वीकार कर रहीं हैं तथा ‘दी फिनोमिनल शी अवार्ड’ को समाज के सामाजिक व आर्थिक रूप से हाशिए पर खड़े वर्गों को समर्पित कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button