Uttrakhand

लैन्सडौन ओल्ड स्टुडेंट एसोसिएशन (लोसा) का 15वां मिलन समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ

सतीश कालेश्वरी, सुनील नेगी और अनिल नेगी को ब्रिगेडियर और लैंसडाउन के प्रथम नागरिक वीएसएम विनोद नेगी द्वारा सम्मानित किया गया

उत्तराखंड के विख्यात अभिनेता, साहित्यकार और रंगमंच कलाकार डॉ. सतीश कालेश्वरी को उत्तराखंड के महान हास्य अभिनेता घनानंद गगोड़िया के नाम पर स्थापित लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


(वरिष्ठ पत्रकार सुनील नेगी और गढ़वाल हीरोज के सचिव अनिल नेगी को दिल्ली, गढ़वाल और भारत के अन्य हिस्सों में उत्कृष्ट पत्रकारिता और खेल, विशेष रूप से फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।)

पर्यटन नगरी लैन्सडौन में लैन्सडौन ओल्ड स्टुडेंट एसोसिएशन (लोसा) का 15वां मिलन समारोह बड़ी भव्यता के साथ मनाया गया। इस दो दिवसिय कार्यक्रम के प्रथम दिवस का उद्घाटन समाज सेवी रघुवीर सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता विवेक सिंह, गढ़वाल हीरोज दिल्ली के सचिव अनिल नेगी व सुनील नेगी जी ने किया । इसमें पुराने स्टुडेंट्स ने विस्तारपूर्वक अपना परिचय दिया व कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरुष्कृत किया गया।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी वी.एस.एम, कमांडेंट दि गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर व अन्य सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्वलन करके किया। ब्रिगेडियर नेगी जी ने अपने संबोधन में कहा कि जहां सांस्कृतिक एकता आपको ऊर्जा देती है वहीं स्पोर्ट्स आपको शारीरिक रूप से मज़बूत करता है। पुराने शिक्षकों व छात्रों को सम्मानित करने के लोसा के इस अप्रतिम प्रयास की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुराने शिक्षकों के साथ वयोवृद्ध श्री जगमोहन सिंहन रावत जी को लैन्सडौन 21 वर्षों तक नगर की रामलीला में निर्देशन सेवायोजक कार्यालय में अपनी सेवा के दौरान सैकड़ों युवाओं की काउंसिलिंग कर उन्हें अपने कार्यालय के माध्यम से जॉब दिलवाने में भरपूर सहायता की। स्वर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ऊषा नैथानी जी को सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में महिलाओं को जोड़ने के लिए लोसा वरिष्ठ नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया।

इसी क्रम में 2025 से उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय कलाकार हास्य सम्राट स्व. घन्नानंद गगोड़िया “घन्ना भाई” की स्मृति में कला एवं संस्कृति के विकास में दिये जाने वाले घनानंद ‘घन्ना भाई’ लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्ड 2026 की घोषणा की गई। इस वर्ष का यह प्रतिष्ठित सम्मान गढ़वाल फिल्मों व नाटकों के कलाकार कवि/ गीतकार, नाटककार, कहानीकार, दि हाई हिलर्स ग्रुप के अध्यक्ष व दिल्ली की कई सांस्कृतिक संस्थाओं के सक्रिय सदस्य डॉ. सतीश कालेश्वरी को दिया गया।

लोकनृत्य प्रतियोगिता में नगर की पांच स्कूलों ने प्रतिभाग किया जिसमें केन्द्रीय विद्यालय प्रथम, गवर्नमेंट इन्टर कॉलेज जयहरीखाल द्वितीय व आर्थिक पब्लिक स्कूल तृतीय रहे। मेधावी व निर्धन छात्रों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा लोसा स्कॉलरशिप प्रदान की गई।

इस वर्ष लोसा सदस्यों द्वारा पहनी जाने वाली टी शर्ट दिल्ली के गढ़वाल हीरोज के सचिव श्री अनिल नेगी व वरिष्ठ द्वारा प्रदान की गई थी।

लोसा के अध्यक्ष डॉ.एस.पी. नैथानी व सचिव अजय अग्रवाल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, लोसा मीट में सहयोग देने वाले सभी स्कूल, विभाग, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, पुलिस, पत्रकारों, सम्मानित दर्शकों व प्रतियोगिताओं के विजेता स्टुडेंट्स उनके परिवारों का धन्यवाद दिया।
इस मिलन समारोह को सफल बनाने में सर्वश्री वीरेन्द्र सिंह राणा, डॉ. सम्पूर्ण सिंह रावत, भावना वर्मा, राजीव बड़थ्वाल, प्रशात नेगी, संदीपर हलदर, लक्ष्मी थापा, मीना अधिकारी, सुनील साह, महिपाल सिंह रावत, राकेश शर्मा, मोहन डेविस, सुशील बौंठियाल, सुरेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, रीमा रावत, विमला ड्यूंडी आदि का पूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button