Accidents

मुनस्यारी में बड़ा हादसा – धापा बैंड बेली ब्रिज टूटा

मुनस्यारी में बड़ा हादसा – धापा बैंड बेली ब्रिज टूटा

मुनस्यारी, पिथौरागढ़:

उत्तराखंड के मुनस्यारी में धापा बैंड के पास बड़ा हादसा हो गया है। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले अहम मार्ग पर बेली ब्रिज टूट गया।

पुल से गुजर रहा ट्रक पोकलेन मशीन समेत नदी में जा गिरा। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह बेली ब्रिज धापा मोड़ के पास स्थित है। जब पोकलेन मशीन ले जा रहा ट्रक पुल से गुजर रहा था, तभी पुल ढह गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रक समेत मशीन खाई में गिर गई।

यह मार्ग सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है। यह सड़क सेना और ITBP के जवानों के लिए रणनीतिक महत्व रखती है और यहां रहने वाले लगभग 7,000 लोगों को जोड़ती है।

बताया जा रहा है कि पुल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह मार्ग भारत-चीन सीमा के नजदीक के गांवों की लाइफलाइन है।

गौरतलब है कि इसी स्थान पर 22 जून 2020 को भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जब 40 फीट लंबे बेली ब्रिज की क्षमता 18 टन थी और ट्रक+मशीन का वजन 26 टन था, तब भी पुल टूट गया था और 15 सीमांत गांव कट गए थे।

फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button