Uncategorized

धुएं और मौत के बीच जिंदगी की जंग, देवदूत बनी दून पुलिस

थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी मनोज नौटियाल, SI धनीराम पुरोहित, SI गिरीश बडोनी की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां

थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी मनोज नौटियाल, SI धनीराम पुरोहित, SI गिरीश बडोनी की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां

पेनेसिया अस्पताल अग्निकांड : 10 घायल, वेंटिलेटर पर भर्ती बुजुर्ग महिला की मौत, तीन पुलिसकर्मी भी हुए बीमार

देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित पेनेसिया अस्पताल में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में अचानक ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आईसीयू धुएं और जहरीली गैस से भर गया। अंदर भर्ती मरीजों की सांसें थमने लगीं, लेकिन इसी बीच दून पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऐसा साहस दिखाया, जिसने कई जिंदगियों को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।

रिस्पना पुल के पास स्थित पेनिसिया अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए धुएं से भरे आईसीयू में प्रवेश किया और अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों को बाहर निकालना शुरू किया। उस वक्त आईसीयू में ऑक्सीजन की कमी और गैस रिसाव जैसी बेहद खतरनाक स्थिति बनी हुई थी, लेकिन पुलिस टीम लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही।

रेस्क्यू अभियान के दौरान कई मरीजों की हालत बिगड़ने लगी, जिन्हें तत्काल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। धुएं और गैस के प्रभाव से बचाव कार्य में लगे तीन पुलिसकर्मियों की तबीयत भी अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इस दर्दनाक हादसे में आईसीयू में पहले से वेंटिलेटर पर भर्ती 60 वर्षीय वीरवती निवासी कांवली, बल्लीवाला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुरुष, महिलाएं, एक नवजात और ढाई वर्षीय बच्ची भी शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर भर्ती पुलिसकर्मियों और मरीजों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

घायल पुलिसकर्मियों में यातायात विभाग के अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, नेहरू कॉलोनी थाने के कांस्टेबल बृजमोहन रावत और कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी शामिल हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल ने किया। उनके साथ एसआई धनीराम पुरोहित, एसआई गिरीश बडोनी, एसआई अमित रॉड, एएसआई अंशुल बर्थवाल समेत पुलिस टीम के अन्य जवान लगातार राहत कार्य में जुटे रहे।

इस हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने वाली फोर्स नहीं, बल्कि लोगों के लिए उम्मीद और जीवन बचाने वाली ताकत भी है।

*बचाव कार्य के दौरान घायल पुलिस कर्मी*

1- अ०उ०नि० नरेंद्र कुमार ( ट्रैफिक)
2- कानि0 बृजमोहन रावत ( थाना नेहरू कॉलोनी)
3- कानि0 बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी)

*बचाव टीम*

1- उ०नि० मनोज नौटियाल (थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी )
2- Si धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फुव्वारा चौक
3- Si गिरीश बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला
4- Si अमित रॉड
5- ASi अंशुल बर्थवाल
6- Asi नरेंद्र कुमार (यातायात)
7- कानि0 कमलेश सजवाण
8- कानि0 बृजमोहन रावत
9- कानि0 बृजमोहन कनवासी
10- कानि0 संदीप छाबड़ी
11- हे0कानि0 राजमोहन खत्री
12- कानि0 विपिन सेमवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button