एक सशक्त कहानी, समर्पित टीम और उत्तराखंड की मिट्टी की खुशबू के साथ शीघ्र प्रदर्शित होगी — कंडाली







फ़िल्म “कंडाली” : एक प्रेरणादायी सिनेमाई प्रयास
कंडाली एक बहुप्रतीक्षित फीचर फ़िल्म है, जिसका निर्माण वीएसएम (VSM) एवं पूर्व एयर वाइस मार्शल श्री राजेश भंडारी द्वारा किया गया है। फ़िल्म का निर्देशन प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं निर्देशक श्री शिव नारायण सिंह रावत ने किया है।

फ़िल्म के सह-निर्देशक श्री नीरज मिश्रा एवं श्री पंकज मिश्रा हैं। फ़िल्म में प्रशांत नायक तथा स्मृति रावत नायिका की भूमिका में हैं।
फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में मधु रावत, कुसुम चौहान, डॉ. कुसुम भट्ट, हरीश गैरोला, परमेन्द्र रावत, शिव नारायण सिंह रावत, मीना, यशोदा जोशी, शिवदयाल ममगाई, जसपाल सिंह राणा, सुनील नेगी (पत्रकार), पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, अधिवक्ता श्री उनियाल, राकेश भंडारी, किरण तथा राजपाल शामिल हैं। बाल कलाकार के रूप में जीवा रावत ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके अतिरिक्त आप स्वयं भी फ़िल्म में एक विशेष भूमिका में दिखाई देंगे।
फ़िल्म के प्रोडक्शन मैनेजर राजपाल सिंह रावत थे। मेकअप की ज़िम्मेदारी सिमरन रावत ने संभाली, जबकि फ़िल्म के डीओपी (Director of Photography) विजय सोवर थे और उनके सहायक विक्की रहे। शूटिंग में प्रयुक्त तकनीकी उपकरण बाला जी प्रोडक्शन द्वारा उपलब्ध कराए गए। वहीं हवाई दृश्यों के लिए ड्रोन संचालन का कार्य रजनीश सैनी ने किया।

निर्देशक श्री शिव नारायण सिंह रावत के अनुसार, फ़िल्म निर्माण की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह रही कि लगभग 80 कलाकारों एवं तकनीशियनों के दल के साथ केवल 14 दिनों में सम्पूर्ण शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। सीमित समय में इतने बड़े स्तर की शूटिंग को सफलतापूर्वक संपन्न करना पूरी टीम की समर्पित कार्यशैली, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का प्रमाण है।
“कंडाली” केवल एक फ़िल्म नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक संवेदनाओं, मानवीय रिश्तों और सामाजिक सरोकारों को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का एक सार्थक प्रयास है। यह फ़िल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ विचार और संवेदना से भी जोड़ने का प्रयास करेगी।





