आर्य समाज आंदोलन की समर्पित सेविका सुशीला गंभीर का निधन

नई दिल्ली- ईस्ट दिल्ली में आर्य समाज की गतिविधियों की प्राण और आत्मा रहीं श्रीमती सुशीला गंभीर का निधन हो गया। वो 86 साल की थीं। सुशीला जी आर्य समाज आंदोलन से गहराई से जुड़ी हुई थीं।
वो बीते साढ़े छह दशकों से भी अधिक समय
से आर्य समाज शाहदरा और कृष्णा नगर में हवन,
यज्ञ, वेद पाठ एवं अन्य धार्मिक-सामाजिक
कार्यक्रमों को आयोजित करवा रही थीं। सुशीला जी का जन्म मुल्तान (अब पाकिस्तान)
में हुआ था।
सुशीला गंभीर राजधानी के कई पंजाबी और
मुल्तानी समाज के संगठनों से भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई थीं। उनकी स्मृति में एक
शोक सभा आज 25 जून को स्वामी नारायण
अक्षरधाम मंदिर में आयोजित की जाएगी।
बता दें कि उनके पुत्र सुरेन्द्र गंभीर
भी राजधानी के कई प्रतिष्ठित स्कूलों की मैनेजमेंट से जुड़े हुए हैं। सुशीला जी की
सादगी, समर्पण और सामाजिक
सेवा को याद करते हुए शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।



