हम सबका उत्तराखंड फाउंडेशन द्वारा ऐतिहासिक पहल






नई दिल्ली।
“हम सबका उत्तराखंड फाउंडेशन” द्वारा एक भव्य एवं ऐतिहासिक सांस्कृतिक “उत्तराखंड लोक महोत्सव (उत्तराखंड महोत्सव – सीजन 3) का आयोजन 25 अगस्त 2026 से 14 सितंबर 2026 तक दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में किया जा रहा है।
यह महोत्सव लगातार 21 दिनों तक चलने वाला एक विशाल उत्तराखंडी सांस्कृतिक आयोजन होगा, जिसमें उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत, व्यंजन, हस्तशिल्प एवं धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।
इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उपलब्ध सार्वजनिक अभिलेखों एवं मीडिया जानकारी के आधार पर, इतने लंबे समय तक चलने वाला उत्तराखंडी सांस्कृतिक महोत्सव अत्यंत दुर्लभ माना जाता है।
इसी क्रम में, “हम सबका उत्तराखंड फाउंडेशन” द्वारा इस आयोजन को
“Longest Duration Uttarakhand Cultural Festival in India के रूप में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड संस्थाओं में पंजीकृत कराया गया है।
यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करेगा, बल्कि देशभर में बसे उत्तराखंडी समाज को एक मंच पर जोड़ने का कार्य भी करेगा।
संस्था के संस्थापk अनिल सिंह पान ने सभी सांस्कृतिक प्रेमियों, श्रद्धालुओं एवं आम जनता से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।





