Uttrakhand

सतपुली थाने में मृतक की मां के साथ यूकेडी का प्रदर्शन किया पुलिस स्टेशन का घेराव।


Jagmohan Dangi

मृतक की मां ने लाईन हाजिर थानाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
यूकेडी नगर अध्यक्ष ने भी की निरपक्ष जांच की मांग

सतपुली। नगर के निकटवर्ती रैतपुर गांव के युवक की मौत के मामले में यूकेडी ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को दिनेश चंद्र मास्टर जी और यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट,केंद्रीय उपाध्याय युवा प्रकोष्ठ कुलदीप रावत नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में थाना सतपुली पहुंचे।
जुलूस में मृतक पंकज कुमार की मां और उनके परिजन भी शामिल थे। इस दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। जुलूस की शक्ल में थाने पहुंचे प्रदर्शनकारी थाने के प्रांगण में ही धरने पर बैठ गए। और प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर जमकर सवाल उठाए
इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में
आरोपी लाईन हाजिर थानाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि मृत युवक से थाने में मारपीट और उत्पीड़न ही उसकी मौत का कारण बना। पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्य में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। मूल निवासियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके बाद मृतक पंकज की मां पुष्पा देवी ने आरोपी लाईन हाजिर थानाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं ने थाने में मौजूद एसएसपी से वार्ता कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। यूकेडी जिलाध्यक्ष द्वारा भी मामले में अलग से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर दिनेश चंद्र मास्टर जी, यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट,
जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, जिला उपाध्यक्ष जेपी नैनवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष (यूथ) कुलदीप रावत, नगर अध्यक्ष अनुराग बौंठियाल,
यूकेडी महिला मोर्चा गढ़वाल प्रभारी सरस्वती देवी,केशवानंद आर्य, लैंसडौन विधानसभा प्रभारी मुकेश बिष्ट,जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गौरव चंदोला समेत बड़ी तादात में यूकेडी कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button