Delhi news

पंजाब फेडरैशन से जुड़े कारोबारियों के हित में फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार के प्रतिनिधि मण्डल ने केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी जी को लिखित “माँग पत्र” सौपा


आज-07.08.2025 फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मण्डल आदरणीय केन्द्रीय वित्त मंत्री जी मिला |फेडरैशन के प्रतिनिधि मण्डल द्वरा सर्वप्रथम फूलों के बुके और शाल पहना कर मंत्री जी का अभिनंदन किया ।

इस दौरान केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री पंकज चौधरी जी से फेडरैशन द्वारा पंजाब के व्यापारियों को कारोबार मे आने वाली दिक्कतो पर बातचीत हुयी । फेडरैशन द्वारा जी एस टी ( GST) से संबंधित विषय पर पंजाब में कारोबार में आ रही दिक्कतों को देखते हुवे व्यापारियों की मुश्किलों को हल करने के उदेश्य से एक लिखित “माँग पत्र” दिया। मांग पत्र में “होटल इंडस्ट्री” में रुपए 1000/- से कम पर लगने वाले जीएसटी को हटाने के संबंध में अनुरोध भी किया गया है । जिसपर माननीय मंत्री जी ने तुरंत आश्वासन दिया है की जल्द ही संबंधित सभी जानकारियों को दिखवाकर टैक्स वापस लिया जाएगा ।

उसके साथ ही माननीय मंत्री जी ने प्रतिनिधि मंडल को सूचित भी किया की “केन्द्रीय सरकार” बहुत जल्द ही जीएसटी कानून से जुड़े कई सारे और परिवर्तन बी करने की तैयारी में है जिससे आम व्यापरियों को अपने कारोबार में काफी राहत मिलेंगी ।

प्रतिनिधि मण्डल में फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव श्री आर.के.गोड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष श्री राजेश्वर पैन्यूली व पंजाब फेडरैशन के वाइस प्रसिडेंट पंजाब श्री अमित कपूर जी व श्री दीपांश मित्तल उपप्रधान पंजाब भी साथ रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button