श्री श्याम कथा सप्ताह का भव्य आयोजन 30 मार्च से 6 अप्रैल तक

VIJAY SHANKAR CHATURVEDI
नई दिल्ली। राजधानी में श्री श्याम भक्तों के लिए आध्यात्मिक वातावरण बनाने हेतु विश्व में प्रथम बार “श्री श्याम कथा सप्ताह” का आयोजन 30 मार्च (सोमवार) से 6 अप्रैल (सोमवार) 2026 तक किया जा रहा है। कथा वाचक परम पूज्य ऋषिप्रज्ञ श्रद्धेय आचार्य श्री शिवांश जी महाराज होंगे।
यह सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम गीता भवन, श्री रघुनाथ मंदिर, लाल क्वार्टर, कृष्णा नगर, दिल्ली-110051 में आयोजित होगा, जहां प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, कथा वाचन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत 30 मार्च को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से अखंड ज्योति पाठ एवं सायं 5 बजे से श्री श्याम कथा का शुभारंभ होगा। आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर कथा वाचन किया जाएगा, जिसमें धर्म, अर्थ, भक्ति और महाभारत से जुड़े प्रसंगों का विस्तृत वर्णन किया जाएगा।
विशेष रूप से 2 अप्रैल को महाभारत के महत्वपूर्ण प्रसंग, 3 अप्रैल को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन तथा 4 अप्रैल को भक्तों के लिए विशेष तपस्या एवं जागरण का आयोजन रखा गया है। 5 अप्रैल को समाज सेवा एवं धर्म स्थापना के संदेश पर आधारित विशेष कथा होगी, जबकि 6 अप्रैल को पूर्णाहुति, महाआरती एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
इस आयोजन में निखिल हेम गर्ग एवं परिवार (रामप्रस्थ ग्रीन्स, वैशाली) मुख्य यजमान के रूप में सहयोग कर रहे हैं। वहीं श्री राजेश गौर एवं श्री सुरेश चंद गोयल मुख्य संरक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजन समिति में प्रमुख रूप से वेद गोयल, अमन गुप्ता, संजीव जिंदल, हेम गर्ग, सत्येंद्र कुमार, राजीव शर्मा, राजेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, पंकज गुप्ता, विमल पांडे, संजय अग्रवाल, संदीप गुप्ता, हरीश पाल सिंह, डॉ. मुकुल अवस्थी, गगन कोहली, रवि कांत रस्तोगी एवं रतन गोयल सहित अनेक गणमान्य सदस्य शामिल हैं।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन कथा के पश्चात भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं सेवा कार्यों में भाग लेने की अपील की है।




