Art, culture, traditions, heritage,Tourism, Travel, Mythology, Environment,Uttrakhand

शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए सीए राजेश्वर पैन्यूली, बोले-क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय स्तर का विवि खुलवाने का करेंगे प्रयास

SUNIL NEGI

नई टिहरी। प्रतापनगर के ब्राह्मणों की गैरी गांव में शुरू हुए नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ में बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने पनियाला गांव में श्रीमद भागवत कथा श्रवण कर क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धी की कामना की.

प्रतापनगर विधान सभा के ब्राह्मणों की गैरी गांव और पनियाला गांव में धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत कर बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा की
ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी एकता, भाईचारा व सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाता है. महायज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण स्थापित होता है. लोगों में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है. धार्मिक आयोजन से सकारात्मक विचार लोगों के मन में आता है. क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि आती है.
भ्रमण के दौरान ग्रामीणो ने सी ए पैन्यूली के सामने क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए स्कूल खोलने की मांग रखी. जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बनारस यूनिवसिर्टी की तर्ज में यहाँ भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्कृत विश्वविद्यालय खुलवाने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें अत्याधुनिक परिसर, मानक शैक्षणिक सुविधाएं, मूल्यों और संस्कृति का ज्ञान मिल सकेगा. इसमें गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा सकेगी…
COMING SOON
A GARHWALI MOVIE THAT WILL TOUCH EVERY HEART

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button