Uttrakhand

बरसाली में नाग पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नागराजा महाराज के आगमन पर दूध-दही और मक्खन की बरसात

Digbeer Bisht, sr. Journalist from Uttarkashi
उत्तरकाशी। विकासखंड डुंडा के पौराणिक गांव बरसाली में नाग पंचमी का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्व इस बार भी पूरे भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नाग पंचमी के अवसर पर गांव के आराध्य देव भगवान श्री नागराजा महाराज का अपनी थात में आगमन होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। देवता के स्वागत में श्रद्धालुओं ने फूलों की जमकर बरसात की और पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।
भगवान श्री नागराजा महाराज के आगमन के साथ ही बरसाली में चारों ओर भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। नाग पंचमी के इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए।
दूध-दही और मक्खन की होली बनी आकर्षण का केंद्र
बरसाली की नाग पंचमी की सबसे खास परंपरा दूध-दही और मक्खन की होली है। होली से पहले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और दूध, दही व मक्खन की जमकर बरसात की गई। इसके बाद श्रद्धालु दूध-दही और मक्खन की होली में झूमते नजर आए। इस अनूठी परंपरा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
बरसाली में नाग पंचमी का यह पर्व प्रतिवर्ष आराध्य देव भगवान श्री नागराजा महाराज की पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था के साथ-साथ सदियों पुरानी लोक संस्कृति और परंपराओं को भी जीवंत बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button