नव नियुक्त दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन

सैनी एन्क्लेव पार्क में आयोजक सुशील तिवारी के नेतृत्व में नव नियुक्त दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सुशील तिवारी जी ने अपने संबोधन में कहा कि “ऐसे सामाजिक आयोजन हमें एक-दूसरे के करीब लाते हैं और समाज में एकता, सहयोग एवं विश्वास को मजबूत करते हैं। हम सभी मिलकर अपने क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।”
इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार गंभीर (आयकर अधिवक्ता) और रमेश शर्मा पिल्लू भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनेक अन्य निवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया। उपस्थित जनसमूह ने डीसीपी महोदय को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।



