ObituaryUttrakhand

गुमनाम नायक स्वातंत्र्यवीर श्रीदेव सुमन की स्मृति में डाक टिकट जारी हो

76 वर्षों से बदहाल टिहरी पर श्वेतपत्र प्रस्तुत करेगी पर्वतीय लोकविकास समिति

गुमनाम नायक स्वातंत्र्यवीर श्रीदेव सुमन की स्मृति में डाक टिकट जारी हो।

76 वर्षों से बदहाल टिहरी पर श्वेतपत्र प्रस्तुत करेगी पर्वतीय लोकविकास समिति

नई दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आज हिमालयी क्षेत्र के प्रमुख पत्रकारों,बुद्धिजीवियों और सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्वाधीनता सेनानी और टिहरी के मुक्तिनायक अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन की स्मृति में डाक टिकट जारी करने की माँग की।
पर्वतीय लोकविकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में 84 दिन तक भूख हड़ताल करने वाले एकमात्र क्रांतिकारी और अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को केवल टिहरी राजशाही का बागी बताकर स्वाधीनता समर के इतिहास से नाममेट कर दिया गया।
श्रीदेव सुमन जी के जन्मशताब्दी वर्ष से निरंतर भारत सरकार से सुमन जी पर डाक टिकट निकालने का आग्रह किया गया,किंतु इच्छाशक्ति के संकट और राजनीतिक भय से विवश उत्तराखंड सरकार की तरह केंद्र सरकार भी अभी तक विवश है। श्रीदेव सुमन से ही टिहरी की उपेक्षा,अनदेखी और बदहाली शुरू हो गई थी वो पृथक राज्य में भी यथावत जारी है।
प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल ने आह्वान किया कि इस बार प्रधानमंत्री जी की आगामी टिहरी यात्रा के समय टिहरी के पीड़ितों को 76 वर्ष की बदहाली पर साहस करके एक श्वेतपत्र प्रस्तुत करना चाहिए।
उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्यमंत्री और टिहरी जिले के पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री मेहरबान सिंह रावत ने राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे जनकल्याण के कार्यों की चर्चा की।
विभिन्न वक्ताओं ने केंद्र सरकार से शहीद श्रीदेव सुमन को अपेक्षित सम्मान देने और स्वाधीनता संग्राम में उनके योगदान को इतिहास में स्थान देने की बात कही। इससे पूर्व सभी लोगों ने पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल सेवानिवृत्त भुवन चन्द्र खंडूड़ी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button