होली के त्यौहार को आपसी प्रेम ,सद्भाव भाईचारा के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाये


1 मार्च 2026
रामनगर।
लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब रामनगर में होली के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों के अलावा गणमान्य नागरिकों ने भागीदारी की।
बैठक में उपस्थित लोगों ने लोगों से प्यार, मोहब्बत, उमंग,सद्भाव,भाईचारा,सुख, समृद्धि,ऐश्वर्या जीवन के रंगों के त्यौहार होली पर्व को शराब ,नशा,हुड़दंग ,अश्लीलता जोर जबरदस्ती आदि से दूर रखने की अपील की है।
वरिष्ठ अधिवक्ता बालम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता एवं राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी के संचालन संपन्न बैठक में निर्णय लिया गया कि होली का त्यौहार जीवन में खुशियों के रंग से जुड़ा हुआ है।
इसलिए होली के त्यौहार को आपसी प्रेम ,सद्भाव भाईचारा के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाये तथा जनता से अपील की गई है कि होली के त्योहार में शराब, नशा,हुड़दंग , अश्लीलता, जोर जबरदस्ती आदि से स्वयं को भी दूर रखें तथा अपने परिजनों,मित्रों, साथियों लोगों को भी प्रेरित करने का कोशिश करें। बैठक में उपस्थित लोगों ने आम जनता से यह भी निवेदन किया गया है यदि किसी को रंगों से एलर्जी है, किसी के घर में कोई अपना सगे संबंधी के निधन के कारण होली नहीं मना रहा है या किसी को टीका लगाने से परहेज है तो उसकी भावना का सम्मान करें,जबरदस्ती रंग और टीका लगाने की कोशिश ना करें।
बैठक में 2 मार्च को सांय 4 बजे से लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब में होली बैठकी का आयोजन तथा 5 मार्च को 4:30 बजे से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में बालम सिंह बिष्ट,हेमचंद्र पांडे, प्रेमचंद नैनवाल,देवेंद्र चंद्र भट्ट, हेमचंद्र नैनवाल,बी एस डंगवाल,दिनेश चंद जोशी, प्रेम सिंह बिष्ट,पंकज मंदोलिया,दीपक पांडे,डा0 धनेश्वरी घिल्डियाल,निशांत पपने ,नवीन तिवारी , गिरधर सिंह मनराल, गणेश रावत,संजय डौर्वी, गोपाल दत्त रिखारी , आनंद सिंह कडाकोटी ,निकिता उपाध्याय , गोविंद सिंह बिष्ट ,हरिप्रिया सती, पुनीत , बसंत लाल वर्मा ,नवेन्दु जोशी , जगदीश तिवारी, अमित लोहनी, अमित बेलवाल, ललित मोहन बिष्ट , कमल जोशी , एडवोकेट हीरा सिंह सजवान, प्रकाश फूलोरिया ,योगेंद्र सिंह मनराल , चंद्रप्रकाश खाती, इंद्र सिंह मनराल, प्रभात ध्यानी आदि उपस्थित थे।




