लोनी गाजियाबाद में पहाड़ की बेटियों ने बढ़ाया समाज का मान

रामपार्क विस्तार, लोनी गाजियाबाद में उत्तराखंड समाज की होनहार बेटियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं समाज का गौरव बढ़ाया है।
कुमारी सिमरन गौसाई, पुत्री श्री कुलदीप सिंह गौसाई एवं सर्वोदय विद्यालय, रामपार्क विस्तार की छात्रा ने 95% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। वहीं 🏆 कुमारी श्रेया बिष्ट, पुत्री श्री रविन्द्र सिंह बिष्ट ने Zennext Public School से 93.2% अंक प्राप्त कर परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति, रामपार्क विस्तार लोनी गाजियाबाद (उ.प्र.) के अध्यक्ष श्री जयेंद्र नेगी ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि समिति क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को निरंतर प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, विज्ञान, प्रशासन एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को समिति द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है तथा इससे युवाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
समिति की ओर से दोनों छात्राओं एवं उनके परिवारों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

