Delhi newsUttrakhand

यूथ हॉस्टल ,चाणक्यपुरी , दिल्ली मे स्वाउथान के तत्वाधान में कहानियाँ उत्तराखंड की अवार्ड सेरेमनी सम्पन्न


filter: 0; fileterIntensity: 0.0;







यूथ हॉस्टल चाणक्यपुरी दिल्ली मे स्वाउथान के तत्वाधान में कहानियाँ उत्तराखंड की अवार्ड सेरेमनी जूरी मेंबर्स
श्री बजेली, श्री खजान दत्त शर्मा , श्री हरि सुमन बिष्ट,श्री बिहारी लाल जालंधारी, पृथ्वी सिंह केदारखंडी,प्रो हरेंद्र सिंह असवाल, श्री सुनील नेगी एवं श्री चारू तिवारी की उपस्थिति मे सम्पन्न हुई ।

कार्यक्रम की शुरुआत सवुत्थान के उपाध्यक्ष श्री गणेश सिंह रौतेला ने की जिसमे जूरी का धन्यवाद करते हुए
इस कार्यक्रम में शामिल लोगों भी आभार व्यक्त किया और कहानियों के चयन की प्रक्रिया से अवगत करवाया।

डॉ. शरत जोशी ने जूरी का परिचय एवं सम्मान किया,
श्री संजय जोशी जनरल सेक्रेटरी sawuthan ने अवार्ड सेरेमनी को अंतिम रूप देते हुए श्री हेम पंत, डॉ कालेश्वरी, सुशीला रावत और संदीप बजेली को विशेष सम्मान से अलंकृत किया।

श्री खेमा नंद पांडे जी की कुमाऊनी कहानी को सर्वप्रथम पुरुस्कार मिला I

गिरधारी सिंह रावत की गढ़वाली कहानी रकी मुकी द्वी बोड़ को द्वितीय तथा गार्गी जोशी को हिंदी कहानी ईजा के लिए तृतीय पुरस्कार मिला I

किरन रावत को इंग्लिश कहानी ऐन एनलाइटिंग ड्रीम्स, ललिता चौहान जौनसारी कहानी आग़ोशी माई,विश्वेश्वर प्रसाद गडवाली कहानी फैंची,सुशीला देवी गडवाली कहानी अंधियारी रात मा कमला और दीपाली खाती की हिंदी कहानी ठंडा चीला के लिए पुरस्कार मिला।

सभागार में उपस्थित मदन मोहन सती ,डॉक्टर पुष्पा जोशी CM पपनिय ,राजेंद्र सिंह चौहान, लक्ष्मी रावत, राकेश गौड़ कुशाल सिंह बिष्ट ,कुशाल सिंह रावत ,श्री सुधीर धर श्रीमती नीता जोशी ,श्रीमती अनिता धर , मुकुंद धर ,अजय सिंह बिष्ट ,श्री प्रेम सिंह रावत, टी सी जोशी,हँसा दंत लोहानी ,श्री कुलदीप असवाल ,राहुल बढ़ोला ,किरण रामपाल ,श्री चंदन डांगी ,श्रीमती रोशनी चमोली ,अंजू पुरोहित ,रमेश प्रदेशी व्यक्तियों ने भाग लिया और कलाकारों का उत्साह बडाया I

यह कार्यक्रम अपने निर्धारित समय 4 बजे से 6 तक संपन्न हुआ। उत्तराखंड परिवेश पर रचित कहानियों में से आठ श्रेष्ठ कहानियों को पुरस्कार के लिए चिन्हित किया गया। उत्तराखंड के सुपरिचित साहित्यकारों द्वारा लगभग डेढ़ सौ से अधिक कहानियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा पांच कहानियों को प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु चुना गया। विजेताओं को पूर्व निर्धारित राशि, क्रमशः 31000, 21000, 11000 और 5000 रूपए ईनाम स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्था द्वारा सभी जूरी मेंबर्स को भी अंगवस्त्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। खचाखच भरे इस सभागार में अलग-अलग क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। – #

Renowned actor Rajpal Yadav released on bail, was extremely thankful to Salman Khan for paying his balance 9 crores leading to his bail

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button