Uttrakhand

पत्रकार दीप सिलोड़ी के ‘एक मुलाकात’ शो के पूरे हुए 50 एपिसोड

 

नई दिल्ली, 18 अगस्त
उत्तराखंड की कला, संस्कृति, रंगमंच और फिल्मों को समर्पित पत्रकार दीप सिलोड़ी के चर्चित शो _‘एक मुलाकात’_ के 50 एपिसोड पूरे हो गए हैं। 50वीं कड़ी उन्होंने वरिष्ठ कलाकार, प्रोड्यूसर और निर्देशक शिव नारायण रावत के साथ पूरी की।

मूल रूप से चमोली जिले की पिंडर घाटी के सिलोड़ी गांव, नारायणबगड़ के रहने वाले दीप सिलोड़ी पिछले 7 सालों से दिल्ली-एनसीआर में मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड की कला और सामाजिक मुद्दों के लिए काम कर रहे हैं। उनका उद्देश्य _‘एक मुलाकात’_ के जरिए गुमनाम कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिभाओं को मंच देना और उनके संघर्ष की कहानी लोगों तक पहुंचाना है।

इस शो में अब तक लोकगायिका मंगला रावत, जगदीश बकरोला, सुनीता बेलवाल, आशा नेगी, राकेश गुसाईं, ध्यांतरी नैथानी, अजय सिंह बिष्ट, गोपाल मणि जी महाराज सहित रंगमंच, फिल्म और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। सभी एपिसोड यूट्यूब पर ‘दीप सिलोड़ी’ और ‘आंचल पत्रिका न्यूज’ चैनल पर उपलब्ध हैं।

पत्रकारिता में एमए और पीजी डिप्लोमा धारक दीप सिलोड़ी वर्तमान में समाचार प्लस, P24 न्यूज और हिमालयन न्यूज से जुड़े हैं। साथ ही वे ‘आंचल प्रभात’ पत्रिका के माध्यम से अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं।

50 एपिसोड पूरे होने पर उन्होंने सभी शुभचिंतकों, कलाकारों और अपनी टीम गोविंद कोहली, मनोज कोठारी और द्वारिका प्रसाद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दर्शकों के सहयोग से टीम जल्द ही शो की 100वीं कड़ी यानी ‘सेंचुरी’ भी पूरी करेगी।

जय उत्तराखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button