Delhi news

डीएवी पब्लिक स्कूल अशोक विहार दिल्ली की कला शिक्षिका सुश्री सीमा खेड़ा 42वें डॉ. राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026

डॉ.एस राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह समिति बरवाला दिल्ली के तत्वावधान में आज स्थानीय अशोक विहार दिल्ली स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित एक समारोह में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षाविद् डॉ.दयानंद वत्स भारतीय ने
डीएवी पब्लिक स्कूल अशोक विहार दिल्ली की कला शिक्षिका सुश्री सीमा खेड़ा को 42वें डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति राष्ट्रीय शिक्षक
सम्मान 2026 से सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप सुश्री सीमा खेड़ा को वाल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्यो सुश्री लविना अरोड़ा ने समारोह की अध्यक्षता की। डॉ. दयानंद वत्स भारतीय ने बताया कि सुश्री सीमा खेड़ा को कला के क्षेत्र में 40 वर्षों का लंबा अनुभव है। सुश्री सीमा खेड़ा ने कला, क्राफ्ट और पारंपरिक भारतीय सुलेख के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कलम और स्याही की पारंपरिक कला में विशेष पहचान बनाने वाली सुश्री सीमा खेड़ा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। वे अनेक कला प्रदर्शनियों ओर सुलेख कार्यशालाओं में सक्रिय योगदान देती रही हैं।
इस अवसर पर अपशे संबोधन में शिक्षाविद् डॉ. दयानंद वत्स भारतीय ने कहा कि समिति पिछले 42 सालों से लगातार उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान करती आ रही है। स्कूल की प्राचार्या सुश्री लविना अरोडा ने सुश्री सीमा खेड़ा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने 40 सलों के कला शिक्षण में हजारों छात्र छात्राओं को पारंपरिक कला और पारंपरिक भारतीय सुलेख में दक्ष बनाया है। इस अवसर पर संगीत मर्मज्ञ एवं रोटरी क्लब दिल्ली आप टाउन के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन श्री सुरेन्द्र कांत शर्मा विशिष्ठ
अतिथि के रुप में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button