गढ़वाली फ़िल्म “कंडाली “




DINESH BAURAI, SENIOR ACTOR with Sunil Negi
दोस्तों इस माह मई मे गढ़वाली फ़िल्म “कंडाली ” की शूटिंग पौड़ी गढ़वाल मे दिनांक 2मई से 15 मई तक चली । फ़िल्म की शूटिंग पट्टी इडवालस्यू के ग्राम सिलोरी, कंडोलीया, बासूरी, घूर्डोड़ी, पौड़ी व देहरादून मे फिलमाई गईं ।








इस फ़िल्म के निर्माता वी एस एम वाइस एयर मार्शल श्री राजेश भंडारी जी हैं तथा निर्देशन श्री शिव नारायण सिंह रावत जी का है । सह निर्देशक नीरज मिश्रा व पंकज मिश्रा जी हैं। प्रशांत नायक है व स्मृति रावत नायिका है । इनके अतिरिक्त अन्य कलाकार मधु रावत, कुसुम चौहान, डॉ कुसुम भट्ट, हरीश गैरोला, पर्मेन्द्र रावत, शिव नारायण सिंह रावत, मीना, यशोदा जोशी, शिवदयाल ममगाई, जसपाल सिंह राणा, सुनील नेगी(पत्रकार ),कल्याण सिंह रावत (पद्मश्री ), अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, अधिवक्ता श्री उनियाल जी,राकेश भंडारी जी,किरण, राजपाल व बाल कलाकार के रोल मे जीवा रावत तथा मे भी छोटी सी भूमिका मे हूं । राजपाल सिंह रावत प्रोडक्शन मैनेजर थे मेकअप मे सिमरन रावत, DOP विजय सोवर तथा असिस्टेंट विक्की थे। इक्यूपमेंट बाला जी प्रोडक्शन के थे। ड्रोन का संचालन रजनीश सैनी कर रहे थे।
फिल्म के निर्देशक शिव नारायण सिंह रावत के अनुसार, हमने कलाकारों और तकनीशियनों सहित 80 लोगों के दल के साथ केवल 14 दिनों में अपना पूरा शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया…

फ़िल्म की कहानी के बारे मे मै कुछ नहीं कहूंगा, जब आप देखेंगे तब आपको इसका अर्थ समझ मे आएगा । मेरा आपसे अनुरोध है कि आप फ़िल्म देखने अवश्य आइयेगा,, फ़िल्म आपको अच्छी लगेगी…… 🙏




