उत्तराखंड सदन में “मूल की पुकार ” कार्यक्रम में रिवर्स माइग्रेशन व परिसीमन पर चर्चा



“मूल की पुकार ” कार्यक्रम के प्रारंभ में आज उत्तराखंड सदन में स्व.मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी जी को श्रद्धांजलि दी गई इस हेतु सभी ने अपनी जगह पर खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा एवं दिवंगत पुण्य आत्मा का स्मरण किया।
कार्यक्रम में सभी आगंतुक महानुभावों का अभिनन्दन सार्वभौमिक के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट ने किया साथ ही अपनी गणना अपने गांव की मुहिम के साथ साथ रिवर्स माइग्रेशन व परिसीमन पर भी वक्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री जोत सिंह बिष्ट, श्री मथुरा दत्त जोशी एवं श्री प्रेम बहुखण्डी आदी ने उपरोक्त विषयों पर अपने विचार रखे,इसके अतिरिक्त श्री बद्री प्रसाद अन्थवाल, श्री दुर्गा सिंह भन्डारी, नीरज बवाड़ी,मंगल सिंह नेगी व अन्य ने भी विचार रखे व संकल्प लिया कि हम अपनी गणना अपने गांव में करायेंगे, जिससे क्षेत्र में विकास का पहिया गतिमान रहेगा व जिस पहाड़ी राज्य की परिकल्पना से उत्तराखंड का सृजन हुआ है, की भावना साकार हो सके। रिवर्स माइग्रेशन कर पुनः उत्तराखंड को आबाद करेंगे।
हिमालय पूत्रों का हिमालय था और रहेगा वह हिमालय की मर्यादा को समझते हैं।
इस हेतु दिल्ली में पहाड़ी बाहुल्य वाले अनेक स्थानों पर इस प्रकार की गोष्ठियों का आयोजन कर जागरण करना होगा। मातृ शक्ति इस अभियान में अग्रणी भूमिका में रहेंगी जो हम सभी प्रवासियों की गणना गांव में ही सुनिश्चित करेंगी।
यह अभियान दिल्ली ही नहीं समूचे भारत वर्ष में चलाना होगा तभी हमारी ग्राम पंचायत बच पायेंगी।





