ObituaryUttrakhand

जनरल खंडूड़ी के संस्कार,सिद्धांत और शिक्षा ही सच्ची श्रद्धांजलि- ले.जनरल(सेवानिवृत्त) अरविंद रावत

जनरल खंडूड़ी के संस्कार,सिद्धांत और शिक्षा ही सच्ची श्रद्धांजलि- ले.जनरल(सेवानिवृत्त) अरविंद रावत

नई दिल्ली! एक श्रेष्ठ सैन्य अधिकारी के रूप में देश के लिए तीन लड़ाई लड़ने,अटल जी की सरकार में एक चर्चित व सफल केंद्रीय मंत्री सिद्ध होने और उत्तराखंड राज्य में लोकायुक्त कानून बनाकर ईमानदार मुख्यमंत्री के रूप प्रतिष्ठा पाने की एक साथ उपलब्धि मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी के नाम ही है,यह एक दुर्लभ संयोग है।पराक्रम,कर्मठता,ईमानदारी और निश्छलता के उनके विचार और आदर्श हम अपनाएं यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ये विचार साध नगर पालम स्थित विशाल शिव मंदिर धर्मशाला में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री दिवंगत मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूड़ी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनरल खंडूड़ी अमृतोत्सव अभिनंदन समिति के अध्यक्ष पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद सिंह रावत ने व्यक्त किए।
उत्तराखंड समाज,साध नगर और पर्वतीय लोकविकास समिति द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में खंडूड़ी जी को कई पूर्व सैनिकों,उनके राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों के साथ मातृशक्ति ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार में मीडिया सलाहकार प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि सेना में एक कुशल और सफल इंजीनियर खंडूड़ी जी को सेवानिवृत्ति के बाद अटल जी ने पृथक उत्तराखंड राज्य आन्दोलन का नेतृत्व दिया। पहली बार के सांसद खंडूड़ी जी को सीधे भाजपा का राष्ट्रीय सचेतक बनाया। 1999 में पहले सड़क निर्माण विभाग का स्वतंत्र प्रभार और फिर कैबिनेट मंत्री बनाया,हिमालय गौरव खंडूड़ी जी हर दायित्व पर खरे उतरे। निरंतर कर्मठता, ईमानदारी,सुशासन और पारदर्शिता खंडूड़ी जी के पर्याय बन गएं।
जनरल खंडूड़ी के सहयोगी और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री श्यामलाल मजेड़ा ने कहा कि जनरल साहब को उनकी देशभक्ति,प्रतिभा कौशल और ईमानदारी के लिए याद किया जाएगा।
उत्तराखंड समाज के अध्यक्ष श्री प्रभाकर ध्यानी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के एक सपूत ने भारतमाता का लाल होकर सेना से लेकर जनसेवा के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए।
भाजपा मुख्यालय में कार्यरत श्री सत्य प्रकाश गौड़,पालम मार्केट एसोसिएशन के प्रधान श्री महेश शर्मा,देवभूमि एकता समिति के अध्यक्ष श्री जगदीश तिवारी,राज्यसभा के पूर्व उपनिदेशक श्री धर्मदत्त कुकरेती,सिविल सोसायटी के अध्यक्ष श्री आर.डी.शर्मा,उत्तराखंड विकास एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष श्री दिवान सिंह रावत,सर्वसमाज कल्याण समिति के उपाध्यक्ष श्री मान सिंह,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक श्री भरत सिंह रावत,श्री दिवान राम आर्य,आचार्य महावीर नैनवाल,कैप्टेन एच एस. रावत,श्री प्रदीप कुकरेती, श्री महिपाल बाल्दिया, श्रीमती रजनी जोशी और श्रीमती गीता डोबरियाल ने भी श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार रखे।

जल्द आ रही है,

गढ़वाली फिल्म “कंडाली”, जो हर दिल और दिमाग को छू जाएगी और दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगी। हास्य, गंभीरता और सामाजिक संदेश से भरपूर यह फिल्म पलायन को हतोत्साहित करने, पर्यावरण संरक्षण, लकड़ी माफिया को न्याय के कटघरे में लाने और दोषियों को सुधारने का संदेश देती है।

COMING SOON, GARHWALI MOVIE “KANDALI”, WHICH WILL TOUCH EVERY HEART AND MIND , KEEPING THE AUDIENCE GLUED TO THEIR SEATS. A FILM WITH HUMOUR, SERIOUSNESS AND SOCIAL MESSAGE DISCOURAGING MIGRATION, PROTECTION OF ENVIRONMENT, BRINGING WOOD MAFIA TO JUSTICE REFORMING THE CULPRITS FINALLY

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button