टिहरी रॉकस्टार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की
चैत सिंह नेगी मेमोरियल डीएसएफ ट्रॉफी टी20 अंडर 25 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट

New Delhi
डीएसएफ पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित चैत सिंह नेगी मेमोरियल डीएसएफ ट्रॉफी टी20 अंडर 25 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के दूसरे दिन आज खेले गए तीसरे और चौथे मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचक मैचों का आनंद दिया। पहला मुकाबला पिथौरागढ़ टाइगर और टिहरी रॉकस्टार के बीच खेला गया |
इस मैच में पिथौरागढ़ टाइगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन बनाए। टीम की ओर से प्रांजल रैकवाल ने 39 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं टीम के कप्तान योगेश कांडपाल ने 18 गेंदों में तेज 40 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। 200 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टिहरी रॉकस्टार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की और लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। टिहरी रांकस्टार के लक्ष्य बिष्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। लक्ष्य बिष्ट ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 16 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं पिथौरागढ़ टाइगर के प्रांजल रैकवाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए फाइटर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला पौड़ी पैंथर और अल्मोड़ा वॉरियर्स के बीच खेला गया पौड़ी पैंथर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 181 रन बनाए। टीम की ओर से तरुण बिष्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा वॉरियर्स की टीम ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से ईशान नेगी ने 61 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि हिमांशु बिष्ट ने अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया | डीएसएफ के मंच पर खिलाड़ियों के प्रोत्साहन व उत्साहवर्धन के लिए अमित अग्रवाल जी, डा0 कुलदीप भंडारी जी, सुभाष गुसाईं जी व पूनम विष्ट जी आज के मुख्य अतिथियों में शामिल रहे |




